रंगे सियारों से सावधान
समाज में बदलते राजनीतिक और धार्मिक घटनाक्रमों पर व्यंग्य के माध्यम से अपनी बात रखने वाले सुरेश मिश्र ने अपनी कविता ‘रंगे सियारों से सावधान’ में समसामयिक मुद्दों को उठाया है। कविता में बागेश्वर, नटवर नागर, श्रीराम और रेड्डी जैसे संदर्भों के जरिए धार्मिक आस्था, राजनीतिक बयानबाजी और दोहरे आचरण पर कटाक्ष किया गया है।
कवि ने अपनी रचना में व्यंग्यात्मक शैली अपनाते हुए पाठकों को कथनी और करनी के अंतर को समझने तथा सजग रहने का संदेश दिया है।
कविता : रंगे सियारों से सावधान
बागेश्वर की बात पर, मचा हुआ कोहराम
नटवर नागर की सुनें, या बोलें श्री राम
या बोलें श्रीराम, खेलने लगे कबड्डी
जिनको भाया खूब, सनातन दुश्मन रेड्डी
कह सुरेश दोगले भक्त को देखो ईश्वर
रंगे सियारों से रक्षा करना बागेश्वर।
रचनाकार: सुरेश मिश्र
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.