महाराष्ट्र के घाट पर, विषधर वाले बोल

नेता ऐसे बोलते, ज्यों बोलें बकलोल।
ज्यों बोलें बकलोल, शरम ना इनको आए।
गर्म हुए बेशर्म, कौन इनको समझाए।
कह सुरेश हर बार इन्हें जनता लतियाई।
दादा अजित पवार, देखिए तुम भी भाई।

रचनाकार: सुरेश मिश्र