सूर्यप्रकाश दुबे
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के 508 किमी लंबे रूट में महाराष्ट्र का 21 किमी लंबा हिस्सा सुरंग से गुजरेगा. इसमें बांद्रा कुर्ला से शिलफोटा तक टनल के अलावा ठाणे क्रीक के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो समुद्र के भीतर से गुजरेगी.
समंदर के अंदर सुरंग में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, बांद्रा कुर्ला से ठाणे तक 21 KM का टनल रूट, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का काम तेज
कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें
समंदर के अंदर सुरंग में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, बांद्रा कुर्ला से ठाणे तक 21 KM का टनल रूट, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का काम तेजमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के 508 किमी लंबे रूट में महाराष्ट्र का 21 किमी लंबा हिस्सा सुरंग से गुजरेगा. इसमें बांद्रा कुर्ला से शिलफोटा तक टनल के अलावा ठाणे क्रीक के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो समुद्र के भीतर से गुजरेगी.
समंदर के अंदर सुरंग में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, बांद्रा कुर्ला से ठाणे तक 21 KM का टनल रूट, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का काम तेजMumbai Ahmedabad Bullet TrainTunnel work: बुलेट ट्रेन की सुरंग के लिए टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमालGemini Graphicsमुंबई:
देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बेजोड़ इंजीनियरिंग और तकनीक का नमूना भी पेश करेगी.बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से गुजरेगी. इसमें ठाणे क्रीक के नीचे बनने वाली 7 किलोमीटर लंबी और देश की पहली समुद्र के नीचे की रेल टनल शामिल है. इसके लिए पहाड़ियों का सीना चीरकर टनल बोरिंग मशीनों के जरिये भूमिगत सुरंगें बनाई जा रही हैं. समुद्र के अंदर पानी में भी रेल टनल तैयार हो रही है. ये ट्रेन वापी से सूरत के बीच पहले सेक्शन में 15 अगस्त 2027 से चलने वाली है. अगले साल बुलेट ट्रेन के स्पीड ट्रायल भी शुरू होने वाले हैं.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: ठाणे क्रीक के नीचे देश की पहली समुद्री रेल टनल
नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में ठाणे क्रीक के नीचे बन रही सुरंग के पूरे कॉरिडोर तैयार कर रही है. समुद्र के अंदर ये सुरंग मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन को ठाणे के शिलफाटा इलाके से जोड़ेगी.21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण में दो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है. इसमें 16 किमी के रूट की खुदाई टनल बोरिंग मशीनों (TBM)से की जा रही है.
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.