रवीन्द्र मिश्रा
मुंबई:- अंधकार पर प्रकाश,बुराई पर अच्छाई,पराजय पर जय तथा अज्ञान पर ज्ञान का संदेश देने वाले दीपावली उत्सव में इस वर्ष सजावट बाजार में ईको फ्रेंडली यानि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की मांग बढ़ गई है। अब लोग प्लास्टिक एवं रासायनिक चीजों से दूर रह कर प्रकृति के अनुकूल विकल्पों को अपनाने लगे हैं। सजावट बाजार के होलसेल व्यापारी संजय जैन बताते हैं कि ग्राहक अब प्लास्टिक दीयों को छोड़कर मिट्टी से बने फैंसी दीये ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्राहक प्लास्टिक की लड़ियां छोड़ कर कपड़े तथा लकड़ी से बने तोरण ज्यादा खरीद रहे हैं। इसी तरह पैरोट लटकन,खत के कपड़ों से बनें तोरण, पाइप से बने कमल के फूल,मेटल के दीये, चोपड़ा पूजन में उपयोग होने वाला आसन, लट्टू तोरण,शुभ लाभ,चरण पादुका, मोती के तोरण, लट्टू तोरण, रेडीमेड रंगोली, विविध प्रकार के कंदील, मैसूर ओरलीस, टेरा कोटाकांच, इटेलियन पैटर्न की क्रिस्टल हैंगिंग लाइट, डिज़ाइनर एल डी लाईट, पारंपरिक गेंदें के फूल, पीतल या मेटल से बनी उरली सेंटर पीस पानी में तैरते हुए फूल की पंखुड़ियां, एक्रेलिक रेडिमेड रंगोली तथा एम बी एफ लकड़ा रंगोली की मांग ज्यादा है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.