रविंद्र मिश्रा/ वरिष्ठ संवाददाता

मुंबई /कुर्ला-कालीना के सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रिय अनिल फूलचंद उपाध्याय को उत्तर मध्य मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति उत्तर मध्य मुंबई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जयवंत म्हात्रे ने की है।

इसी तरह विभिन्न पदों पर नियुक्त होने वालों में लक्ष्मण दूबे, सायली दोंदे, अंसार बेग, अतुल गायकवाड़, हरिश्चंद्र (जीतू) कुंभार, शंकर कुंचीकोरवे, भुवनेश बत्तूल, लोकेश दवे, दिनेश शाह, नरपत राजपुरोहित, वसंत क्षीरसागर, सुरेश कदम, विशाल सुर्वे, रमण सावंत, संजय जाधव, लालजी यादव, डॉ. कौशल कुमार सिंह, भूपेश कोठारी, राजू लालवानी, एड. सतीश महाडेश्वर तथा राहुल भास्कर रावल के नाम शामिल हैं।