एस के शुक्ला
मुंबई, महाराष्ट्र के सर्वांगीण और सतत विकास के लिए सरकार के साथ उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, जल संरक्षण, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत चलाए जा रहे उपक्रम राज्य के विकास को गति दे रहे हैं। टाटा कैपिटल की विभिन्न पहलों से आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित, आदिवासी, महिलाओं और युवाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा कैपिटल के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र के साढ़े पांच लाख से अधिक नागरिकों को लाभ पहुंचा है। कंपनी के देशभर में किए जाने वाले कुल सीएसआर खर्च का लगभग 30 प्रतिशत महाराष्ट्र में खर्च किया गया है। वहीं, देशभर में 37 लाख से अधिक लोगों तक विभिन्न सुविधाएं पहुंचाई गई हैं।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.