डॉ. नीलम सोनी को अंतरराष्ट्रीय मानवता और राष्ट्रीय एकता के योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान
राजेश कुमार उपाध्याय
जयपुर: समाजसेवा, मानवता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. नीलम सोनी को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उन्हें 24 अक्टूबर 2026 को इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 तथा 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनिटी अवॉर्ड-2026 प्रदान किया गया।
दोनों सम्मान इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस की ओर से दिए गए हैं। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एम्बेसडर डॉ. टिकम सोनी द्वारा जारी सम्मान-पत्रों में डॉ. नीलम सोनी के मानवीय मूल्यों, सामाजिक सद्भाव, मानवाधिकारों के प्रति सम्मान, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना से जुड़े योगदान की सराहना की गई है।
24 अक्टूबर को प्रदान किया गया इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड शांति, सहयोग, समानता, प्रेम और वैश्विक भाईचारे के आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। वहीं, 31 अक्टूबर को मिला नेशनल यूनिटी अवॉर्ड लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता और अखंडता की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान में प्रदान किया गया।
अलग-अलग अवसरों पर मिले ये दोनों सम्मान डॉ. नीलम सोनी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हैं। ये सम्मान इस बात का संदेश देते हैं कि मानवीय संवेदनाओं, सकारात्मक सोच और एकता की भावना को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का महत्व राष्ट्रीय सीमाओं से भी आगे है।
आज समाज को ऐसी पहल की आवश्यकता है, जो प्रेम, भाईचारे, समानता और आपसी सद्भाव को मजबूत करें। मानवता को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देना ही वास्तविक सामाजिक उत्कृष्टता है।
डॉ. नीलम सोनी ने सम्मान प्राप्त होने पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान केवल किसी व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होते, बल्कि वे उन विचारों और मूल्यों की पहचान होते हैं, जिनसे समाज और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बनता है।
उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.