रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की बड़ी सफलता, हजारों कर्मचारियों को मिला आर्थिक लाभ और नौकरी की सुरक्षा का भरोसा
सूर्यप्रकाश दुबे / संवाददाता
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में संघ ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। संगठन के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल के चलते हजारों कर्मचारियों को दिवाली बोनस, वेतन वृद्धि, बकाया राशि और नौकरी की सुरक्षा के रूप में आर्थिक राहत मिली है।
संघ की प्रमुख उपलब्धियों में AGILE (IndiGo Airlines) के लगभग 2,500 कर्मचारियों को प्रत्येक 18,000 से 25,500 रुपये तक का दिवाली बोनस दिलाना शामिल है।
इसी तरह NCPA के कर्मचारियों को प्रत्येक 57,500 रुपये का दिवाली बोनस और प्रतिमाह 7,500 रुपये की वेतन वृद्धि दिलाई गई। इससे कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 90,000 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
चेतना कॉलेज, बांद्रा पूर्व के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करवाने के साथ प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 3 लाख रुपये की बकाया राशि दिलाने में भी संघ को सफलता मिली है।
वहीं AIASL के मामले में केंद्रीय श्रम आयुक्त के स्तर पर प्रबंधन के साथ हुई चर्चा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। इनमें सभी कर्मचारियों को बोनस, प्रतिवर्ष 1,000 रुपये की वेतन वृद्धि, 58 वर्ष की आयु तक सेवा निरंतरता बनाए रखना तथा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति रोकने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
संगठन के अनुसार, ये उपलब्धियां संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और महासचिव सुहास माटे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के साथ-साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों की एकजुटता का परिणाम हैं।
कामगारों और कर्मचारियों को उचित वेतन, बोनस, आर्थिक स्थिरता, नौकरी की सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए संगठन भविष्य में भी लगातार संघर्ष करता रहेगा।
संघ के महासचिव सुहास माटे ने कहा कि कामगारों की एकजुटता, सक्षम नेतृत्व और संघर्ष के माध्यम से न्याय ही अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की सफलता का मूलमंत्र है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.