भैयालाल धाकड़ / संवाददाता विदिशा
विदिशा। बच्चों को सुरक्षित बचपन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर एवं एकीकृत हाई स्कूल भटनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रीमती विनीता कांसवा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘हर बच्चा अनमोल’ अभियान के तहत बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल दुर्व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही हिंसा से पीड़ित एवं विपत्ति की स्थिति में रहने वाले बच्चों की पहचान, संरक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में भी बताया गया।
विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी साझा की गई। बच्चों को किसी भी परेशानी की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.