महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार युवकों का मोहल्ले में निकाला जुलूस
रोली /संवाददाता
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद निघासन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस आरोपियों को उनके मोहल्ले में लेकर पहुंची, जहां उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। वे पुलिस से दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.