दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत; कई के मलबे में दबे होने की आशंका
रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क/ संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार, 5 नवंबर की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक गली सितारा में हुआ। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच और बचाव अभियान जारी है। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.