Menu
Select Language
EN
HI

आरपीएफ ने यात्री का खोया बैग लौटाया, 39,499 रुपये का सामान सुरक्षित

S

Shankar mishra

Sep 16, 2026 • 75 Views

आरपीएफ ने यात्री का खोया बैग लौटाया, 39,499 रुपये का सामान सुरक्षित

अंधेरी। अंधेरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत लोकल ट्रेन में छूटा यात्री का बैग बरामद कर उसे सही-सलामत उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में मोबाइल फोन, खेल के जूते, पुस्तक, पहचान पत्र, चाबी, चेक सहित करीब 39,499 रुपये कीमत का सामान था।
जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी लोकल ट्रेन में गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान आकाश राठौर को यात्रियों ने लावारिस बैग की जानकारी दी। दोनों जवान बैग को आरपीएफ चौकी पर ले आए।
कुछ समय बाद इरफान गुलाम पटेल (42), निवासी मलाड पूर्व, अपना बैग तलाशते हुए आरपीएफ चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलाड से अंधेरी की यात्रा के दौरान अधिक सामान होने के कारण उनका एक बैग लोकल ट्रेन में छूट गया था। बस स्टैंड पहुंचने के बाद उन्हें बैग ट्रेन में छूटने की जानकारी हुई।
उचित पूछताछ और सत्यापन के बाद बैग में 34,999 रुपये कीमत का मोबाइल फोन, दो जोड़ी नए खेल के जूते, पुस्तक, पिट्ठू बैग, चाबी, आधार कार्ड, एक लाख रुपये का चेक सहित अन्य सामान मिला। सत्यापन के बाद आरपीएफ ने पूरा बैग और सामान यात्री को सुरक्षित सौंप दिया। यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार जताया।

Discussion