Menu
Select Language
EN
HI

गणेश स्थापना के साथ हिंदी वर्णमाला के अक्षरों से किया भगवान गणेश का स्मरण

S

SKShukla

Sep 15, 2026 • 81 Views

गणेश स्थापना के साथ हिंदी वर्णमाला के अक्षरों से किया भगवान गणेश का स्मरण

मुंबई। गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ. त्रिलोकी मिश्रा ने पवई स्थित अपने निवास पर सपत्नीक भगवान गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर से भगवान गणेश के विभिन्न नामों का स्मरण करते हुए गणेश उत्सव मनाया।
डॉ. त्रिलोकी मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और विवेक के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी के साथ हिंदी दिवस का अवसर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मातृभाषा के प्रति सम्मान का संदेश देता है। हिंदी देश की विविध संस्कृतियों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को हिंदी भाषा के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हिंदी को सम्मान देने के साथ अन्य भारतीय भाषाओं का भी आदर किया जाना चाहिए।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। उन्होंने भगवान गणेश से देश और समाज में सुख-शांति, समृद्धि तथा सद्भाव की कामना की।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सभी के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

Discussion