Menu
Select Language
EN
HI

हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

Ravindra mishra

Sep 14, 2026 • 78 Views

हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

रवीन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता
मुंबई। हिंदी दिवस के अवसर पर अंधेरी वर्सोवा स्थित चिल्ड्रेन वेल्फेयर हाईस्कूल तथा क्लारा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सभागार में विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 सितंबर, शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में ‘मोबाइल फोन’ और ‘वृद्धाश्रम’ विषयों को केंद्र में रखा गया।
नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने वर्तमान समय में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग का विद्यार्थियों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा माता-पिता को वृद्धाश्रम भेजने जैसी सामाजिक समस्या को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के अभिनय ने उपस्थित लोगों का ध्यान इन गंभीर सामाजिक विषयों की ओर आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में हर्ष मोरे समूह, स्वागत पाटिल समूह, सिमरनप्रीत कौर समूह तथा राजबीर सिंह समूह ने शानदार अभिनय करते हुए अपने-अपने विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्राचार्य शिक्षा महर्षि श्री अजय कौल के मार्गदर्शन में विद्यालय के अध्यापकों रामअचल पटेल, आशुतोष आचार्य, रेश्मा अब्दुल्ला, अजय चोरघे तथा अवधेश यादव की टीम ने नाट्य मंचन कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी सामना के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्र को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिनय और सामाजिक विषयों की प्रस्तुति को सराहा गया।

Discussion