Menu
Select Language
EN
HI

विश्व आदिवासी दिवस पर गोरेगांव में स्नेह भोज

रवीन्द्र मिश्रा

Aug 12, 2026 • 118 Views

विश्व आदिवासी दिवस पर गोरेगांव में स्नेह भोज

विश्व आदिवासी दिवस पर गोरेगांव में स्नेह भोज

रवीन्द्र मिश्रा, मुंबई।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोरेगांव पूर्व में आदिवासी परिवारों के लिए महावीर इंटरनेशनल की ओर से स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों ने सहभागिता की।

महावीर इंटरनेशनल की प्रवक्ता वीरा सुमन जैन से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को मुंबई, अंधेरी, पवई, नवी मुंबई और पनवेल सहित विभिन्न इकाइयों की ओर से आदिवासी समुदाय के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गोरेगांव पूर्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नंबर 5 से पालकी यात्रा निकाली गई, जो नंबर 9 में जाकर संपन्न हुई। इसके बाद यूनिट नंबर 16 और आर.जी. अस्पताल के सामने आदिवासी परिवारों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अंधेरी टीम के वीर सदस्य मनीष, नरेश संघवी, अमित जैन, आर.जी. राव, विनोद ठाकुर, वीरा इशिका जैन सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदिवासी परिवारों के साथ आत्मीयता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Discussion