Menu
Select Language
EN
HI

अतिवृष्टि प्रभावित आदिवासी परिवारों की मदद के लिए करज गांव पहुंचा एकता मंच

Ravindra mishra

Sep 16, 2026 • 58 Views

अतिवृष्टि प्रभावित आदिवासी परिवारों की मदद के लिए करज गांव पहुंचा एकता मंच

रवीन्द्र मिश्रा, मुंबई
पालघर। असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के बाद सामाजिक संस्था एकता मंच ने महाराष्ट्र के आदिवासी परिवारों की सहायता के लिए पहल की। 24 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण पालघर जिले के दहाणू तालुका के कई आदिवासी गांव प्रभावित हुए थे। इससे करीब 800 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा महर्षि अजय कौल के निर्देश पर संस्था की टीम दहाणू तालुका के करज गांव पहुंची। स्थानीय सरपंच के माध्यम से धामन गांव और गगन गांव के प्रभावित 800 परिवारों को प्लास्टिक की बाल्टी, मग, पीने के पानी की बोतलें, बिस्किट, महिलाओं के लिए चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इसके अलावा टीम करज गांव स्थित निर्मला इंस्टीट्यूट ज्ञानज्योति कम्युनिटी सेंटर पहुंची, जहां अध्ययन कर रही 30 आदिवासी छात्राओं को भी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस सहायता कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने एकता मंच के अध्यक्ष अजय कौल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Discussion