Menu
Select Language
EN
HI

अयोध्या में बनेगा डॉ. हरिवंशराय बच्चन स्मारक, ट्रस्ट ने दाखिल किया निर्माण नक्शा

S

Suryaprakash dube

Sep 16, 2026 • 56 Views

अयोध्या में बनेगा डॉ. हरिवंशराय बच्चन स्मारक, ट्रस्ट ने दाखिल किया निर्माण नक्शा

सूर्यप्रकाश दुबे
अयोध्या। प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता और राष्ट्र के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में अयोध्या में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन स्मारक ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में भवन निर्माण का नक्शा दाखिल किया है।
स्मारक के निर्माण के लिए दशरथ पथ के समीप भूमि का चयन किया गया है। बताया गया है कि यह जमीन अभिनंदन लोढ़ा समूह की ‘द सरयू’ परियोजना के तहत करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। निर्माण की स्वीकृति से पहले प्राधिकरण ने नियमानुसार आम लोगों से आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्र के अनुसार, प्रस्तावित निर्माण और नक्शे को लेकर किसी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति है तो वह निर्धारित 15 दिनों की अवधि में दर्ज करा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद निर्माण अनुमति से संबंधित अगली कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्तावित स्मारक दशरथ पथ के किनारे होगा। इसी क्षेत्र में आवासीय परिसर और पांच सितारा होटल का निर्माण भी कराया जा रहा है। स्मारक में डॉ. हरिवंशराय बच्चन की रचनाओं, साहित्यिक जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है।

Discussion