Menu
Select Language
EN
HI

साहित्य कला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, 11 अक्टूबर से होगी भव्य रामलीला

S

SKShukla

Sep 16, 2026 • 62 Views

साहित्य कला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, 11 अक्टूबर से होगी भव्य रामलीला

मुंबई। साहित्य कला मंच की ओर से पिछले 48 वर्षों से आजाद मैदान में लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बीएमसी के सामने आजाद मैदान में 11 से 20 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन होगा।
रामलीला आयोजन को लेकर साहित्य कला मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने रामलीला को भव्य, अनुशासित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य शुरू किया है।
नई कार्यकारिणी में विश्वनाथजी भरतीया को चेयरमैन, एडवोकेट सुशीलजी व्यास को अध्यक्ष, प्रवीण अग्रवाल को कार्याध्यक्ष, विनय मिश्रा को महामंत्री और अनील अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदीप लादिवाल और विवेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
न्यासी के रूप में दीपक बुबना, एडवोकेट त्रिम्बक तिवारी, रामकिशोर दरक, पवन खेतान, पवन शर्मा और सुरेश भरतिया का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है।

Discussion