Home /

प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, विकास की नई ऊंचाइयों का जताया विश्वास

N

News Desk S K Shukla

Nov 15, 2026 • 55 Views

प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, विकास की नई ऊंचाइयों का जताया विश्वास

 

नई दिल्ली, 15 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताते हुए राज्य की समृद्ध विरासत और विकास की संभावनाओं की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के घने जंगल, मनमोहक जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल राज्य की विशिष्ट पहचान को और समृद्ध बनाते हैं। यहां की परंपराएं भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती रही हैं।

उन्होंने खनिज और ऊर्जा क्षेत्र के साथ-साथ हस्तशिल्प एवं पर्यटन में झारखंड की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली नागरिकों के संकल्प तथा सामर्थ्य के बल पर झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा अपने संदेश में झारखंड के सभी भाई-बहनों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कामना की कि यह विशेष अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

 

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.