नालासोपारा में धूमधाम से मनाया गया कजरी महोत्सव, लोक संस्कृति की बही बयार

E

Entertainment Desk

Aug 05, 2026 • 101 Views

नालासोपारा में धूमधाम से मनाया गया कजरी महोत्सव, लोक संस्कृति की बही बयार

 

आर एस न्यूज 

 संवाददाता

नालासोपारा। अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था एवं जय ओम सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सेंट ल्यूक्स इंग्लिश हाई स्कूल, बिलाल पाड़ा, नालासोपारा पूर्व में कजरी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोईसर के विधायक विलास तरे, शामसुंदर दुबे तथा दुबे परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
लोक गायिका संजोली पांडे ने कजरी, भोजपुरी, मराठी तथा भगवान शिव की भक्ति से जुड़े गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन में लोक संस्कृति और सावन की परंपराओं की छटा देखने को मिली।
इस अवसर पर रोलर स्केटिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए वैलेरी लोबो को 'स्त्री शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता विक्टर लोबो ने यह सम्मान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा के हाथों ग्रहण किया।
अपने संबोधन में अमरजीत मिश्रा ने कजरी महोत्सव के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में युवा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.