रवीन्द्र मिश्रा /रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण मुंबई में जरूरतमंद लोगों के लिए अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री वितरित कर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की शाखा क्रमांक 216 के शाखा प्रमुख राजेश जयसिंह हजारे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दक्षिण मुंबई के जरूरतमंद लोगों को रवा, मैदा, चना दाल, शक्कर, पोहा सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई।

कार्यक्रम में शिवसेना यूबीटी दक्षिण मुंबई की पूर्व विभाग संगठिका जयश्री बल्लीकर, विधानसभा प्रमुख राजूभाई फोडकर, विधानसभा सह समन्वयक दिलीप सावंत, मुंबादेवी विधानसभा महिला विधानसभा संगठक उज्वलाताई पेटकर, उप विभाग संगठक स्मिता भोसले, विधानसभा समन्वयक सुजाता आवलेकर, विधानसभा सह समन्वयक स्मिता भट्टीकर, शाखा संगठिका संजीवनी मानकर, शाखा समन्वयक संदीपा गावड़े तथा रणरागिनी संध्या राजेश हजारे उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सभी उप शाखा प्रमुख, गट प्रमुख और बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

यह अन्नदान कार्यक्रम शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन के माध्यम से बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाया गया।

 शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण मुंबई में जरूरतमंद लोगों के लिए अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री वितरित कर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।