Menu
Select Language
EN
HI

शिक्षा और संस्कार से ही मजबूत बनेगा भारत का भविष्य : विपिन कुमार अग्रवाल

R

Rajesh dinanath jaiswal

Sep 14, 2026 • 34 Views

शिक्षा और संस्कार से ही मजबूत बनेगा भारत का भविष्य : विपिन कुमार अग्रवाल

वसई। श्री राम शिक्षा सेवा संस्था वसई के संस्थापक विपिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार रामायण के प्रसंग में लक्ष्मण जी ने माता सीता की परेशानी को देखकर तत्काल उसका समाधान किया, उसी प्रकार बच्चों और अभिभावकों की शैक्षणिक एवं आर्थिक कठिनाइयों को देखकर उनसे भी रहा नहीं गया। इसी भावना से श्री राम शिक्षा सेवा संस्था की स्थापना की गई।
उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था कई वर्षों से 200 से अधिक विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों की वर्षभर की फीस में सहायता के साथ उन्हें शिक्षा का महत्व, अनुशासन, संस्कार और भारतीय संस्कृति का ज्ञान देने का प्रयास किया जा रहा है।
विपिन अग्रवाल ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब बच्चे शिक्षित होकर संस्कारवान और जिम्मेदार युवा बनें। सनातन संस्कृति प्रभु श्रीराम में आस्था, धर्म के प्रति विश्वास, संत सेवा, राष्ट्र प्रेम, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना सिखाती है। संस्था का प्रयास है कि देश का युवा संयमशील, चरित्रवान, गुणवान, कर्मठ, पुरुषार्थी, सेवाभावी और कर्तव्यपरायण बने।
उन्होंने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों से वे राष्ट्र संत एवं भागवत मनीषी रघुवीर दास प्रभु जी के सानिध्य में रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर उनकी भागवत कथा और रामकथा सुनने से उनकी सोच को सकारात्मक दिशा मिली। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच का प्रभाव उसके मन और मन का प्रभाव उसके पूरे जीवन पर पड़ता है। संस्था की सेवा भावना की प्रेरणा भी उन्हें रघुवीर दास प्रभु जी की कथाओं से मिली।
विपिन अग्रवाल ने कहा कि रघुवीर दास प्रभु जी अपनी कथाओं के माध्यम से समाज को नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रेम, मानवीय एकता, सद्भावना, नैतिकता, अनुशासन, पारिवारिक कर्तव्य, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करते हैं। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा की भावना आने वाली पीढ़ी को सही दिशा दे सकती है। इसी संकल्प के साथ श्री राम शिक्षा सेवा संस्था आगे भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करती रहेगी।

Discussion