Home /

मीरजापुर के भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ रुपये से बनेगा 30 शैय्या का आयुष अस्पताल

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 01, 2026 • 21 Views

मीरजापुर के भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ रुपये से बनेगा 30 शैय्या का आयुष अस्पताल

मीरजापुर के भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ रुपये से बनेगा 30 शैय्या का आयुष अस्पताल

जगदीश प्रसाद/ संवाददाता

मीरजापुर: छानबे क्षेत्र के गैपुरा स्थित भतड़ा गांव में रविवार को 30 शैय्या वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय के निर्माण के लिए विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। अस्पताल निर्माण की पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। करीब 9 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी सिंह चौहान, लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य कल्पराज सिंह, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह और छानबे विधायक रिंकी कोल ने पूजा-अर्चना के बाद भूमि पूजन किया। आचार्य विनय दुबे महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

अस्पताल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक एवं अन्य आयुष चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्पराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग कर रहे थे। इस अस्पताल के निर्माण से उनकी मांग पूरी होगी और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीणों ने अस्पताल निर्माण की पहल के लिए कल्पराज सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुत्रदा शिव मंदिर, शिव सरोवर का जीर्णोद्धार, रीबी सिंह गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल तथा आसपास के गांवों में सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्यों में उनका योगदान रहा है।

इस अवसर पर महेंद्र गिरि, करमेश चंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.