जालौन :- जिले के एक दूरदराज के गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में नशीली दवाओं के निर्माण की एक पूरी तरह से चालू अवैध इकाई का पता चला
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक दूर-दराज के गांव में मादक पदार्थ बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने रसायनों (प्रिकर्सर केमिकल्स) के साथ-साथ भारी मात्रा में निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Previous