Home /

विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान द्वारा प्रथम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन सम्पन्न बाक्स मैटर

N

News Desk

Oct 30, 2026 • 46 Views

विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान द्वारा प्रथम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन सम्पन्न  बाक्स मैटर


 

भागीरथ सिन्हा 

नई दिल्ली :-  समग्र स्वास्थ्य के साथ संस्कार एवं साहित्य संवर्धन और काव्य सृजन को समर्पित विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान की साहित्यिक ईकाई "काव्य सुगंधा-प्रदीप" के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में, प्रथम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह साहित्यिक समारोह, प्रैस क्लब के पूर्ण भरे हुए प्रैस हाल में दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात लेखक और स्वामी विवेकानंद विचार आचार्य नन्द कुमार झा ने की। डाॅ दिनेश उपाध्याय, पूर्व सदस्य आयूष मंत्रालय, आयोजन के मुख्य अतिथि थे। गृह मंत्रालय की हिन्दी भाषा समिति के सलाहकार सदस्य डाॅ संदीप कुमार और साधारण लोकभाषा में रामायण के लेखक डाॅ नरेन्द्र त्यागी 'नीर' आयोजन में विशिष्ट अतिथि के आसन पर विराजित रहे। वास के राष्ट्रीय प्रमुख डाॅ रवीश गुप्ता, पूर्व सचिव भारत सरकार, की मंच पर विशेष उपस्थिति रही।

‘एक शाम... काव्य तरंग के नाम’ की भावना से आयोजित इस साहित्यिक समारोह में काव्य की विविध शैलियों के माध्यम से साहित्यिक अभिव्यक्ति, मानवीय संवेदनाओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मुखर स्वर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गीत, ग़ज़ल, हास्य-व्यंग्य, ओज और शृंगार रस की काव्य प्रस्तुतियाँ ने उपस्थित साहित्य प्रेमियों को भावविभोर किया।
समारोह का प्रारम्भ प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमति सीमा शर्मा मंजरी द्वारा माँ शारदे वन्दना और स्वागत गान से किया गया।
में काव्य पाठ करने वाले कवि- कवयित्री, सांत्वना मिश्रा, सरोज त्यागी, अशोक अचानक, कुसुम सिंह अविचल, अर्चना झा हिना, सवि झा, बंदना स्वाभिमानी, जयन्ती कुमारी, सुमन लूथरा, सुप्रीम वात्स्यायन और भागीरथ सिन्हा थे।

समारोह में ऋषिकुल योगपीठ के निदेशक डाॅ देवनाथ शुक्ला, डाॅ अंजला सिंह, श्रीमति रीना मंडल, श्रीमति डाॅली चौहान, श्री राजकुमार गर्ग, श्रीमति ज्योति झा, रंगकर्मी, श्रीमति वंदना झा, श्रीमति अनुराधा मिश्रा, श्रीमति निम्मी ठाकुर, सम्पादिका, पॉलिटिकल ट्रस्ट, श्री सुधीर कुमार, मेरठ, डाॅ ईशिता मिश्रा, श्रीमति साधना झा, और अनुभव मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह के आयोजक, वास के प्रबन्धन निदेशक, डाॅ प्रदीप मिश्र "अजनबी", के अनुसार, इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य हिंदी साहित्य के प्रति जनमानस में रुचि जागृत करना, साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा कवियों एवं साहित्यकारों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक गरिमामय मंच प्रदान करने के साथ साथ, काव्य के स्वास्थ्य संवर्धन में उपयोगी होने की सत्यता को स्थापित करना था। इसी भावना का संज्ञान लेते हुए समारोह में साहित्यिक योगदान को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी समायोजित किया गया था।

विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान की निदेशक  आशा मिश्रा ने साहित्य प्रेमियों, कवियों, लेखकों, बुद्धिजीवियों तथा संस्कृति प्रेमियों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर साहित्यिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।

आयोजकों का कहना था कि कविता केवल शब्दों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, विचारों और संस्कारों को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ मन को स्वस्थ रखने का एक  सशक्त माध्यम है। मन स्वस्थ होता है तो तन स्वयमेव स्वस्थ रहता है। ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में सकारात्मक चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन समिति ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस प्रकार के सोद्देश्य आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य समारोह में सहयोग करने का आवाह्न करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति और सकारात्मक सहयोग ही, भारतवर्ष को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने, वैश्विक सम्मान दिलाने और विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने में योगदान करेगा।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.