Home /

वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत से कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

N

News Desk

Oct 30, 2026 • 46 Views

वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत से कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

 

जगदीश प्रसाद/

मीरजापुर। वाराणसी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों एमएलसी सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत की खबर मिलते ही गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के झंडे लहराए गए, पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। उनके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत दर्ज की है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आशुतोष सिन्हा विजयी हुए हैं। दोनों सीटों पर सपा की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए मतगणना में गड़बड़ी की साजिश का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव में हार से भाजपा हताश है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत की बधाई देते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा सरकार में लागू की गई योजनाओं और नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी।

ये रहे मौजूद: जश्न में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, सुभाष पटेल, आदर्श यादव, रामजी मौर्य, अभय यादव, संतोष गोयल, कौशिक कन्नौजिया, अनीस खान, परवीन बानो, बनवारी मौर्य, गप्पू यादव, मेवालाल प्रजापति, राकेश यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, वंदना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, श्यामसुंदर सोनकर, रामजी बिंद, आकाश यादव, संतोष यादव, राममिलन यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, चिंतामणि यादव, राहुल यादव, लवकुश यादव, जमुना यादव, वीरेंद्र यादव, हेमंत सिंह, मनीष यादव और लवकुश प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.