आशा निकेतन और सेंट कैथरिन आश्रम पहुंचे लायंस क्लब के सदस्य, दीपावली की खुशियां बांटकर दिया अपनत्व का संदेश
रवीन्द्र मिश्रा / संवाददाता
**मुंबई/**अपने घर में अपनों के साथ मिलकर तो सभी दीपावली की खुशियां मनाते हैं, लेकिन आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का सुकून कुछ अलग ही होता है। ऐसा ही अनुभव अंधेरी के आशा निकेतन आश्रम में लायंस क्लब के सदस्यों को तब मिला, जब वे दीपावली के दिन वहां पहुंचकर आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ खुशियां मनाने में शामिल हुए।
लायंस क्लब के एमएफजे डॉ. आर.जी. राव ने बताया कि लायंस क्लब 3231-A3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका के मार्गदर्शन में क्लब के सदस्यों की टीम दीपावली के उपहार लेकर अंधेरी के वीरा देसाई स्थित आशा निकेतन आश्रम तथा सेंट कैथरिन आश्रम पहुंची। यहां सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ दीपावली का आनंद उठाया। इस अवसर पर उन्हें मिठाइयां तथा अन्य उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन सुनील शाह, लायन विनीता पाटोदिया, लायन सुनील पाटोदिया, लायन विनोद म्हात्रे, हनुमंत भोसले, लायन सुनील अग्रवाल, लायन अजीत जैन, लायन रामास्वामी, लायन दीपक अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अजय पेडणेकर तथा श्रद्धा मोरे आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.