Home /

माटुंगा लेबर कैंप के रेलवे पैदल पुल का रुका निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग, नागरिकों के लिए जल्द खोला जाए पुल : संजय भालेराव

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 13, 2026 • 116 Views

माटुंगा लेबर कैंप के रेलवे पैदल पुल का रुका निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग, नागरिकों के लिए जल्द खोला जाए पुल : संजय भालेराव

सैय्यद जाहिद अली रियासत / संवाददाता

मुंबई/मुंबई, माटुंगा लेबर कैंप, संजय गांधी नगर, भाऊदाजी रोड स्थित रेलवे पैदल पुल के पुनर्निर्माण का कार्य बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जी/उत्तर विभाग द्वारा हाथ में लिया गया है। हालांकि, निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। इस कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूरा करने तथा पुल को नागरिकों के लिए पूर्ववत खोलने की मांग समाजसेवक संजय रमेश भालेराव ने सहायक मनपा आयुक्त से की है।

उन्होंने सहायक आयुक्त को दिए गए पत्र में लिखा है कि उक्त पैदल पुल को तोड़े हुए लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, फिर भी अभी तक वास्तविक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण माटुंगा लेबर कैंप, संजय गांधी नगर और धारावी परिसर के नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भालेराव के अनुसार, इस पुल का दैनिक यात्रा के लिए उपयोग करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, मजदूरों और आम नागरिकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त पुल का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए स्थानीय नागरिक बार-बार मुंबई महानगरपालिका से संपर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद कार्य में हो रही देरी के कारण नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

मुंबई महानगरपालिका के इस ढीले-ढाले कामकाज के कारण आम जनता परेशान हो गई है और नागरिकों की सुरक्षा तथा दैनिक यात्रा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसलिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन से भालेराव ने अपील की है कि उक्त पैदल पुल का रुका हुआ निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर उसे युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। साथ ही, निर्माण कार्य पूरा होने तक नागरिकों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक पैदल मार्ग की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने मांग की है कि नागरिकों की असुविधा का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाए और यह पैदल पुल जल्द से जल्द नागरिकों के लिए पूर्ववत खोला जाए।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.