Home /

लायंस क्लब ने वृद्धाश्रमों और बालाश्रमों में मनाई दीपावली

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 08, 2026 • 195 Views

लायंस क्लब ने वृद्धाश्रमों और बालाश्रमों में मनाई दीपावली

लायंस क्लब ने वृद्धाश्रमों और बालाश्रमों में मनाई दीपावली

रवीन्द्र मिश्रा / वरिष्ठ संवाददाता

मुंबई/लायंस इंटरनेशनल क्लब जिला 3231-A3 (बांद्रा से तलासरी) की ओर से मुंबई के विभिन्न वृद्धाश्रमों तथा बालाश्रमों में रहने वाले लोगों के साथ दीपावली का त्योहार खुशियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से वहां रहने वाले लोगों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए।

लायंस क्लब के एमएफजे डॉक्टर आर.जी. राव ने बताया कि लायन सुनील शाह के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों की टीम ने विभिन्न वृद्धाश्रमों और बालाश्रमों में पहुंचकर मिठाई, कपड़े तथा दीपावली में उपयोग होने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों के 3000 पैकेट वितरित किए। टीम ने उपहार भेंट कर वहां रहने वाले लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके बीच त्योहार का आनंद उठाया।

इस सेवा अभियान में लायंस क्लब की सदस्य लायन विनीता सुनील पाटोदिया, लायन सुयस पाटोदिया, लायन राजेन्द्र गोयनका, लायन विरेन्द्र राठौड़, लायन निनाद म्हात्रे, लायन हनुमंत भोसले, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका, जनरल सेक्रेटरी सुमीत अग्रवाल, लायन असीम, लायन अजीत जैन, लायन रामास्वामी और लायन दीपक अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.