Home /

महाराष्ट्र में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर पर बांधकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ; दो आरोपी गिरफ्तार

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 27, 2026 • 58 Views

महाराष्ट्र में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर पर बांधकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ; दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर पर बांधकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ; दो आरोपी गिरफ्तार

सूर्यप्रकाश दुबे / संवाददाता

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने शरीर पर गांजा बांधकर उसकी तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने पेट, पीठ और पैरों पर प्लास्टिक की मदद से गांजा छिपा रखा था। पुलिस की तलाशी में तस्करी का यह तरीका सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने गांजे को इस तरह अपने शरीर पर बांधा था कि पहली नजर में उनका पेट सामान्य से अधिक निकला हुआ दिखाई देता था। हालांकि, गोंदिया पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने तलाशी के दौरान उनके इस तरीके का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 915 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान गांजे के साथ एक मोपेड और अन्य सामान भी जब्त किया गया। जब्त किए गए पूरे माल की कुल कीमत 1 लाख 68 हजार 250 रुपये बताई गई है।

शरीर पर नशीला पदार्थ छिपाकर तस्करी करने का यह तरीका पुलिस के लिए भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.