Home /

आदिवासी समाज के साथ मनाई जाएगी प्रेम और एकता की दीपावली

N

News Desk S K Shukla

Nov 01, 2026 • 87 Views

आदिवासी समाज के साथ मनाई जाएगी प्रेम और एकता की दीपावली

 

 

नालासोपारा। प्रकाश, प्रेम और एकता का संदेश लेकर आदिवासी समाज के साथ दिवाली मनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ वसई रोड माणिकपुर एवं लियो क्लब ऑफ वसई ईडन रोज की ओर से 2 नवंबर 2026, सोमवार को ‘Diwali with Adivasi’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे नालासोपारा पूर्व स्थित पटेल डेयरी फार्म, जबर पाड़ा रोड, नालासोपारा फाटा के सामने आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हितेंद्र ठाकुर अप्पा उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटील और उपमहापौर मार्शल लोपेज शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में जीएफए की चेयरपर्सन श्रद्धा मोरे की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम को मोहम्मदी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हबीबभाई पटेल ने इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज के साथ खुशियां बांटने और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस पहल को सफल बनाएं और आदिवासी समाज के साथ दिवाली की खुशियां साझा करें।

आयोजन को लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नटवर बांका, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विकास के. सारफ तथा द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुनील लवटी का आशीर्वाद प्राप्त है।

कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के अध्यक्ष इकबाल चुंगानी, सचिव साजिद खान और कोषाध्यक्ष अमान चुंगानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं सॉलिटेयर इंफ्रा और एडवोकेट लायन अंजलि पाटील का विशेष सहयोग एवं आभार व्यक्त किया गया है।

आयोजकों का उद्देश्य दिवाली के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाकर खुशियां बांटना और आदिवासी समाज के साथ अपनत्व एवं एकता का संदेश देना है।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.