Home /

‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी. पी. सिंह का निधन, 28 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 27, 2026 • 50 Views

‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी. पी. सिंह का निधन, 28 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता बी. पी. सिंह का निधन, 28 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

सूर्यप्रकाश दुबे.  संवाददाता

मुंबई। मशहूर क्राइम शो ‘CID’ और हॉरर शो ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय टेलीविजन और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अशोक पंडित ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर बी. पी. सिंह को याद करते हुए उन्हें बेहतरीन निर्माता-निर्देशक और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि ‘CID’ और ‘आहट’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के माध्यम से बी. पी. सिंह ने देशभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

अशोक पंडित ने भारतीय टेलीविजन में बी. पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष के रूप में बी. पी. सिंह के कार्यकाल को याद किया और उनके साथ अपने करीबी संबंधों का जिक्र किया।

अशोक पंडित ने अपने शोक संदेश में बी. पी. सिंह को शानदार फिल्म निर्माता, बेहतरीन इंसान और प्यारा दोस्त बताया। उन्होंने दिवंगत निर्माता के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मनोरंजन जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

बी. पी. सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। वह भारतीय टेलीविजन के जाने-माने निर्माता-निर्देशकों में शामिल थे। उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले क्राइम इन्वेस्टिगेशन शो ‘CID’ और लोकप्रिय हॉरर शो ‘आहट’ के लिए विशेष पहचान मिली। उनके बनाए कार्यक्रमों ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया और टेलीविजन की दुनिया में उनकी अलग पहचान स्थापित की।

अशोक पंडित के अनुसार, बी. पी. सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.