Home /

बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ ने सायन तालाब पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया छठ पूजा महोत्सव

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 16, 2026 • 68 Views

बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ ने सायन तालाब पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया छठ पूजा महोत्सव

रवीन्द्र मिश्रा / वरिष्ठ संवाददाता

**मुंबई।**बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ की ओर से सायन-चुनाभट्टी तालाब पर छठ पूजा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्य की उपासना की।

बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत शनिवार को खरना पूजा के साथ हुई थी। छठ पर्व के दौरान महिलाएं कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करती हैं। इस पर्व में सुबह और शाम सूर्य नारायण को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है।

उन्होंने बताया कि पर्व के दूसरे दिन शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालु नदी, तालाब या समुद्र तट पर एकत्रित होते हैं। व्रती महिलाएं और परिवार के सदस्य अपने घरों से सूप और दौरे में पूजा सामग्री लेकर छठ घाट पहुंचते हैं तथा विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं।

रात्रि में जागरण के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके बाद अंतिम दिन सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन होता है।

छठ महापर्व के दौरान सूर्य उपासना, पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था का विशेष महत्व रहा।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.