Home /

ब्रजमंडल मुंबई के मंच से बही काव्य की अविरल धारा, 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Nov 02, 2026 • 85 Views

ब्रजमंडल मुंबई के मंच से बही काव्य की अविरल धारा, 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी पर 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के कुशल संचालन में आयोजित इस साहित्यिक समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डॉ. कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा, राजस्थान) और लाफ्टर चैंपियन फेम हेमंत पांडेय (कानपुर) ने हास्य, वीर रस, गीत, गजल एवं श्रृंगार रस की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कवियों की रचनाओं पर विशाल पंडाल में मौजूद हजारों कविता प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिक्रिया दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अतिथियों एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सम्मान समारोह का संचालन कवि सम्मेलन के संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया। उल्लेखनीय है कि इसी मंच पर इससे पूर्व लगातार दस दिनों तक भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन भी किया गया था।

संस्था के अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल एवं मंत्री ओमप्रकाश बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, विराट कवि सम्मेलन संयोजक एवं ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल तथा श्रीकृष्ण रासलीला संयोजक विवेक जी अग्रवाल के समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता श्री कैलाश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल एम. गुप्ता, अमरीशचंद अग्रवाल, राजीव एस. अग्रवाल एवं लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नू सेठ) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, श्रीमती रानी पांडेय, शशिधर पांडे, चमनलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं घनश्याम अग्रवाल सहित संस्था के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी सुरेशचंद अग्रवाल, बृजकिशोर अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, गोविंद डी. अग्रवाल एवं अनिल पी. अग्रवाल मौजूद रहे।

इसके अलावा राजेश मित्तल, गौरव शर्मा, संदीप पी. अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक बी. अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, धर्मेश गर्ग, पवन अग्रवाल एवं उमेश मित्तल सहित अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजन समिति की ओर से उदेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश बी. अग्रवाल, मुकुंद शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, विकास डी. अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कौशल पिपरिया एवं अन्य गणमान्य सदस्यों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कवि सम्मेलन ने मुंबई में साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.