Home /

बोईसर में 3 नवंबर से राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

N

News Desk/ Shivkumar Shukla

Oct 28, 2026 • 39 Views

बोईसर में 3 नवंबर से राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बोईसर में 3 नवंबर से राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

राजेश दीनानाथ जायसवाल, संवाददाता

पालघर, 28 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के उभरते एथलीटों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए पालघर जिले के बोईसर में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे, जिला खेल परिषद और जिला खेल अधिकारी कार्यालय, पालघर के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 3 से 5 नवंबर 2026 तक बोईसर स्थित टीएपीएस-3 और टीएपीएस-4 मैदान पर आयोजित होगी।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के आठ खेल विभागों से लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान राज्यभर से आए खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और राज्यस्तर पर खेल प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था बोईसर स्थित डॉन बॉस्को विद्यालय में की गई है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों की आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से पालघर जिले को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय खेल प्रेमियों को राज्य के विभिन्न खेल विभागों के प्रतिभाशाली एथलीटों के प्रदर्शन को देखने का अवसर मिलेगा।

#

Discussion

Get Latest News Alerts

Enable notifications for breaking news from RudraSahas.